कोशिशे जब पसीने मे सनी , छोड़ रही हो उमींदो का साथ,
अपनी थक चुकी चाल से , कहता हूँ बस ये ही बात,
बस थोड़ा और , बस थोड़ा और ...
प्रयास जब असफलताओं की चौखट पे लेते है कुछ आखिरी साँस,
अपने निराश मन को , फुसलाता हूँ दे कर ये ही आस,
बस थोड़ा और , बस थोड़ा और ...
ये चिलमिलाती धूप जब इस लम्बी राह पर परखती है मुझे, होकर निर्मोही,
मंज़िलो को है इंतेज़ार ये आस , और ये बात दोहराता हुआ चलता है बटोही..
बस थोड़ा और , बस थोड़ा और ...
बारहा मन करता है, लौट चलूँ वापस.
कैसा ये संघर्ष , किस प्रयोजन का ये अंतहीन आत्म-विमर्श ?
बारहा करता हूँ खुद के निर्णय को नग्न - व्यवहारिकता की बिसात पे.
उलझ जाता हूँ उलझनो मे मग्न , असफलताओं और निष्क्रियता के आघात पे.
पर फिर यकायक ही , कोई जानी- पेहचानी अपनी ही सी आवाज़ ...
कहती है मुझसे -
अब मत हार , भर हुंकार , दबोच के साहस के विस्तार
बढ़ता चल , गिरता चल , संभालता चल , उठता चल,
चलता चल - तू अब बस चलता चल.
थोड़ा और ....थोड़ा और...
बस थोड़ा और , बस थोड़ा और ...
No comments:
Post a Comment